‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की शूटिंग हुई शुरू, शूटिंग सेट से सामने आई तस्वीर
सुपरहिट एडल्ट सेक्स कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती’ सीरीज का तीसरा संस्करण बनने जा रहा है। जिसका टाइटल नाम ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ रखा गया है। आप नाम से ही अंदाजा लगा सकते है कि इसमें किस हद तक कॉमेडी होगी।
रितेश देशमुख ने फिल्म के सेट से तीनों की ये तस्वीर शेयर की। वहीं आफताब ने भी फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की। इस बार भी फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासनी मुख्य किरदार निभा रहे है।
खबर है कि इस बार फिल्म के तीसरे भाग में एडल्ट्स डबल मीनिंग्स जोक्स और सेक्स कॉमेडी की भरमार होगी जो दर्शको को और भी ज्यादा लुभाएगी। अभी कुछ दिनों पहले यह भी खबर थी कि ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म की एक्ट्रेस कास्ट को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्यूंकि फिल्म के लिए कोई भी अभिनेत्री तैयार नही हो रही है।
















