एडल्ट कॉमेडी फिल्म “ग्रेट ग्रैंड मस्ती” के लिए नहीं मिल रही कोई एक्ट्रेस
एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती फिल्म का तीसरा संस्करण ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ बनने जा रहा है। और इन दिनों इस फिल्म को एक मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के लिए कोई भी एक्ट्रेस कास्ट नही मिल पा रही है जोकि इस फिल्म में किरदार निभा सके।
2004 में आयी ‘मस्ती’ फिल्म का सीक्वल ‘ग्रैंड मस्ती’ के नाम से बना था और अब इस फिल्म की कड़ी का तीसरा भाग बनने जा रहा है और खबर है कि इस तीसरे भाग का टाइटल का नाम ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ रखा गया है।
इस नाम से ही साफ पता चल रहा है की इस फिल्म में किस हद तक कॉमेडी होने वाली है वैसे ग्रैंड मस्ती फिल्म दर्शको को काफी लुभायी थी और अब एक बात फिर से दर्शको को और ज्यादा हसने का मौका मिलेगा।
इस सीरीज के दूसरे भाग ‘ग्रैंड मस्ती’ में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, अफताब शिवदासानी, कायिनात अरोरा और करिश्मा तन्ना ने फिल्म में किरदार निभाया था।
और ये फिल्म 100 करोड़ कलेक्शन क्लब में शामिल हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। अशोक थकेरिया, इंद्र कुमार और बालाजी फिल्म्स संयुक्त रूप से इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। और इस फिल्म में भी रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबरॉय अहम किरदार में दिखेंगे।

















