‘Great Grand Masti’ लीक मामले में 9 लोग हुए गिरफ्तार

0
93

गौरतलब है कि अभी हाल ही में आगामी बॉलीवुड फिल्म एडल्ट कॉमेडी ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ टोरेंट पर लीक हो गयी है। अब इस  मामले में 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। फिल्म को 22 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन 17 दिन पहले फिल्म को टोरेंट पर लीक कर दिया गया है।

और अब यह भी बता दें कि अब ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है अब ये फिल्म एक सप्ताह पहले रिलीज हो रही हैं।

 

 आपको बता दें कि लीक हुई फिल्म सेंसर कॉपी थी। लेकिन जहां सेंसर लिखा हुआ हैै, उसे मिटा दिया गया है। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म बालाजी की है। इससे पहले लीक हुई ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म भी बालाजी की थी। फिल्म में उर्वशी रौतेला, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं।

great grand masti

LEAVE A REPLY