1996 में आयी हिंदी फिल्म ‘छोटे सरकार’ में फिल्माया गया गीत ‘एक चुम्मा तू मुझको उधर दे दे और बदले में यूपी बिहार ले ले’ के खिलाफ दर्ज हुआ केस एक बार फिर चर्चाओं में आ गया हैं। सीजेएम, पाकुड़ के कोर्ट द्धारा अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, गायिका अल्का याज्ञनिक, मशहूर गायककार उदित नारायण, फिल्म के डायरेक्टर आनंद मिलिंद, रानी मल्लिक को फरार घोषित कर दिया गया हैं।
आपको बता दें कि यंग लोएर्स एसोसिएशन के अधिवक्ता एम एम तिवारी ने इस गाने पर आपत्ति जताई थी उन्होंने इसके खिलाफ पाकुड़ अदालत में एक अर्जी दी थी जिसके बाद पाकुड़ न्यायिक अधिकारी ने 01 मई 2001 फिल्म के सभी कलाकारों के खिलाफ वारंट जारी किया था।
18 अक्टूबर 2001 को हाई कोर्ट ने केस की सभी सुनवाई करते हुए गोविन्दा की को निचली अदालत में जाने का आदेश दिया। इसकी जानकारी पाकुड़ अदालत को करीब 15 साल बाद 28 अप्रैल 2016 को मिली इसके बाद केस की प्रतिक्रिया फिर से शुरू की गयी अब इस केस में अभिनेता गोविन्दा, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, गायक, उदित नारायण गायिका अल्का याग्निक, डायरेक्टर विमल कुमार और संगीतकार आनंद मिलिंद के खिलाफ वारंट जरी किया गया था।
अब उक्त परिवाद को ख़त्म करने को लेकर गोविंदा और शिल्पा शेट्टी की याचिका को झारखंड उच्च न्यायालय में खारिज कर दिया गया हैं। बता दें कि सीजेएम कोर्ट ने इन कलाकारों को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए नोटिस भेजा था लेकिन किसी ने भी इसको नहीं स्वीकारा। जिसके तहत अब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ ने सभी अभियुक्तो को धारा 82 के तहत फरार घोषित कर दिया गया हैं।
अगर अब इसकी बावजूद ये कलाकार आत्मसमर्पण नहीं करते के है तो उनकी संपत्ति कुर्की पर कार्यवाही की जायेगी। अब देखना ये होगा कि कोर्ट की इस कार्यवाही का गोविंदा और शिल्पा सहित इस फिल्म और गाने से सम्बंधित अन्य कलाकरों पर क्या असर पड़ता हैं।



























