मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में कल टेलीकास्ट हुए ‘वीकेंड के वार’ में फेमस अभिनेता गोविंदा पहुंचे। यहाँ उन्होंने शो के होस्ट, अपने पार्टनर और दोस्त सलमान खान के साथ जमकर मस्ती।
शो में पहुँच उन्होंने सलमान के साथ डांस भी किया और साथ ही घर में मौजूद कंटेस्टेन्ट्स के साथ भी बातें की। बता दें कि गोविंदा यहाँ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आ गया हीरो’ को प्रमोट करने आये थे।
उन्होंने अपनी इस फिल्म के गानों पर भी डांस किया साथ ही कंटेस्टेन्ट्स को भी डांस करवाया। फिलहाल गोविंदा ने अपनी फिल्म ‘आ गया हीरो’ की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया हैं।
गोविंदा ने बिग बॉस के सेट पर कहा कि उनकी फिल्म दर्शको को बेहद पसंद आएगी और वह जल्द ही अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट को घोषित करेंगे।
.@Krushna_KAS taps his feet on the songs of the one & only, @Govinda_HeroNo1! Watch his power packed entry tonight on #BB10WeekendKaVaar! pic.twitter.com/cy0abAOOtx
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 15, 2017

































