Govinda को मिली हाईकोर्ट से राहत, ये है मामला…

0
22

मशहूर अभिनेता गोविंदा को बांबे हाई कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में अस्थायी राहत दे दी हैं। आपको बता दें कि गोविंदा पर चल रहा ये मामला 20 वर्ष पुराना हैं। इस मामले में गोविंदा पर बिहार और उत्तर प्रदेश का अपमान करने का आरोप हैं।

शुक्रवार को हाई कोर्ट ने इस मामले में अभिनेता को गिरफ़्तारी से सुरक्षा प्रदान कर दी हैं। बता दें कि जस्टिस साधना जाधव ने गोविंदा को 25000 रुपए की जमानत पर चार सप्ताह के लिए ट्रांजिट राहत दी हैं।

न्यायाधीश ने उन्हें झारखंड की अदालत में पेश होने को कहा हैं। बता दें कि झारखंड की अदालत ने गोविंदा को 06 मार्च को अदालत में हाजिर होने का समन जारी किया हैं। फिलहाल गोविंदा अपनी कमबैक फिल्म ‘आ गया हीरो’ के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY