Ajay Devgan 6 करोड़ रुपए और देकर खरीदेंगे पूरी Golmaal सीरीज
खबर है कि अजय देवगन मुनाफे के 6 करोड़ और ज्यादा देकर ‘गोलमाल’ सीरीज खरीद लेंगे। जल्द ही अजय देवगन और रोहित शेट्टी फिल्म ‘गोलमाल’ सीरीज को वापस लाएंगे।
अजय की टीम और उनके सचिव व निर्माता कुमार मंगत ने अष्टविनायक कंपनी पर कानूनी कार्यवाही करने वाले राजू शाह से मुलाकात की है। शाह की कंपनी टी. ऐ. शाह ग्रुप ऑफ़ कंपनी ने गोलमाल सीरीज के निर्माता अष्टविनायक पर 50 करोड़ की वसूली का दावा किया था।
इसके बाद से ही कंपनी बंद हो गयी थी और अष्टविनायक के डायरेक्टर भी कुछ महीने जेल में रहे थे। और बता दे कि कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि अष्टविनायक कंपनी की रिकवरी से जो भी पैसा आएगा वो राजू शाह को मिलेगा लेकिन कंपनी पर पैसा न होने की वजह से धनराशि की रिकवरी नही हो पायी।
अब खबर है कि अजय देवगन ने राजू शाह से बात की है कि वह राजू को एक बड़ी धनराशि 6 करोड़ और मुनाफे की राशि का 25% भाग राजू को देंगे और बदले में ‘गोलमाल’ सीरीज के पूरे राइट्स अजय देवगन को मिल जाएंगे।
और खबर है कि राजू शाह को ये प्रस्ताव पसंद आ गया है और वे जल्द इस पर आगे की कार्यवाही करेंगे।





















