इस दिवाली रिलीज होगी ‘Golmaal Again’, इस स्टार की फिल्म से होगा टकराव

0
22

रोहित शेट्टी की निर्देशित फिल्म गोलमाल श्रृंखला की अगली फ़िल्म (गोलमाल 4) ‘गोलमाल अगेन’ के निर्माताओं ने फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है।

इस फ़िल्म का निर्देशन भी रोहित शेट्टी कर रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के मुख्य संचालन अधिकारी शिवाशीष सरकार ने कहा, “गोलमाल अगेन, भारतीय फ़िल्म जगत की सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक है और इसने देश के फ़िल्म प्रदर्शकों और वितरकों के बीच काफी उत्सुकता जगाई है।

“उन्होंने आगे कहा, “हमने उनकी मांग के अनुरूप इसे इसी वर्ष दिवाली पर बड़े स्तर पर रिलीज करने का निर्णय लिया है, जो परिवारों और बच्चों को लिए त्यौहार के समय में उचित रहेगा। “अभिनेता अजय देवगन ने फ़िल्म के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिट्वीट करते हुए शीर्षक लिखा “गोलमाल अगेन, इस दिवाली.” अजय इस फ़िल्म में गोपाल नामक मुख्य किरदार को निभाते देखे जाएंगे।

गोलमाल अगेन का बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से होगा, क्योंकि आमिर की फिल्म भी दिवाली पर प्रदर्शित हो रही हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY