रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गोलमाल’ सीरीज का चौथा पार्ट ‘गोलमाल अगेन‘ इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन आपको बता दें कि अगर गोलमाल अगेन दिवाली पर रिलीज होती है तो अजय देवगन का टकराव अन्य बड़े सुपरस्टार्स से हो सकता हैं।
दरअसल हम आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘रोबोट 2’ इस दिवाली पर रिलीज हो रही हैं वही दूसरी तरफ मिस्टर पर्फेक्टनिस्ट आमिर खान की आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ भी इस दिवाली पर रिलीज हो रही हैं।
अब अगर ऐसे में इन सभी सुपरस्टार्स की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मो में एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता हैं।




























