अभी कुछ दिनों पहले ही खबर थी कि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ अगले वर्ष 2016 के लिए स्थगित कर दी गयी है , फिल्म स्थगित करने की वजह तकनीकी काम न पूरा होना बतायी गयी थी।
पहले सनी देओल की फिल्म “घायल वन्स अगेन’ और सलमान खान की अपकमिंग फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” दिवाली के मौके पर एक ही दिन 13 नबम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी जिससे बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्म्स में टकराव होना तय था।
लेकिन अब खबर है कि ‘घायल वन्स अगेन’ की रिलीज डेट नवंबर से बढाकर जनवरी 2016 कर दी गयी है। इस बात की जानकारी फिल्म के को-प्रोडूसर सुनील सैनी ने खुद दी’ फिल्म का ‘वफक्स’ वर्क पूरा ना होने की वजह से इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि सनी देओल की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ वर्ष 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘घायल’ का सीक्वल है। इस बार फिल्म को खुद सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ सोहा अली खान, ओम पुरी और टिस्का चोपड़ा भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।






























