“Ghayal Once Again” का ऑफिसियल पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड स्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इस पोस्टर में चार बच्चे देओल के बाजू पकड़े हुए हैं।
देओल ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘चार मासूम बच्चे। देश के सबसे ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ। उनके बीच सिर्फ एक व्यक्ति खड़ा है। घायल वन्स अगेन।
आपको बता दें कि यह फिल्म 1990 में आई सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल है। गौरतलब है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा सनी देओल ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। इस फिल्म में सनी के अलावा ओम पुरी और सोहा अली खान भी हैं। यह फिल्म जनवरी 2016 में रिलीज होगी।




















