एक बार फिर से बॉलीवुड की शादीशुदा जोड़ी जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख के घर में एक बार फिर से खुशियाँ आने वाली है। दरअसल कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख दोबारा मां बनने वाली हैं।
और अभी हाल ही में इस बात की पुष्टि भी हो गयी कि जेनेलिया एक बार फिर से माँ बनने वाली है। जब सोमवार को वे बेबी बम्प के साथ नजर आईं।
आपको बता दें कि जेनेलिया पति रितेश देशमुख और फिल्म डायरेक्टर फराह खान के साथ डिनर करने बांद्रा के एक रेस्त्रां में पहुंचे थे। जब उन्होंने रेस्त्रां के बाहर फोटोग्राफर्स को देखा तो उनसे बचने की बहुत कोशिश की लेकिन बावजूद इसके उनकी एक फोटो मीडिया में लीक हो गई, जिसमें जेनेलिया का बेबी बम्प साफ दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि जेनेलिया और रितेश ने साल 2012 में शादी की थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम रियान है और जो बीते 25 नवंबर को एक साल का हुआ है।

























