भारत की गीता भी कर रही है पाकिस्तान में ‘बजरंगी भाईजान’ का इंतजार

सलमान खान की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की स्टोरी भारत की एक महिला जिसका नाम गीता है उस पर बिलकुल ठीक बैठती है। जिस तरह ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा को सलमान ऊके घर पाकिस्तान पहुचाते है।

ठीक उसी प्रकार भारत की गीता जोकि गलती से पाकिस्तान में पहुंच गयी है वो भी ‘बजरंगी भाईजान’ का इंतजार कर रही है। दरअसल १३ वर्ष पहले मात्र दस वर्ष की उम्र में मूक-बधिर लड़की गलती से सीमा पार पाकिस्तान छेत्र में चली गयी थी। और अभी तक भारत में स्थित अपने परिवार से मिलने का इंतजार कर रही है।

खबर है कि समाज कल्याण संगठन के फैसल ईधी के हवाले से बताया कि 13 वर्ष पहले पाक पंजाब रेंजर्स इस लड़की को लेकर उनके पास आये थे और कहा कि वर्षो से हम इस लड़की के घरवालो और इसके शहर के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे है। ताकि वह अपने घर पहुंच सके।

बता दें कि ये लड़की कराची के शरणस्थल में रह रही है और बिलकिस ईधी ने इसका नाम ‘गीता’ रखा है। अब ये गीत नाम की लड़की १३ वर्ष की हो चुकी है। और जब भी नक्शा देखती है तो भारत के मैप की तरफ इशारा करती है और रो पड़ती है।

आपको बता दें कि गीता भारत के नक़्शे में पहले झारखंड और बाद में तेलंगाना की ओर इशारा करती है और बार बार 193 अंक लिखती है। गीता अपनी उँगलियों से इशारे करके बताती है कि उसकी सात बहन और चार भाई है।

बता दें कि सामजिक कार्यकर्ताओं ने गीता को उसके घरवालो से मिलाने के लिए प्रयास और तेज कर दिए है और इसके लिए उन्होंने फेसबुक पर अभियान चला रहे है।

bajarangi bhaijaan 2