आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए है। गंभीर ने कल खेले गए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले में शुक्रवार को नाबाद 71 रन की पारी खेल टीम को विजय बनाया।
आपको बता दें कि गंभीर के अब 229 मैचों से अब 6023 रन हो गए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 93 रन का है। गंभीर से आगे डेविड हसी (6097), ल्यूक राइट (6296), रोहित शर्मा (6321), विराट कोहली (6677), सुरेश रैना (6739), ड्वेन स्मिथ (6776), शोएब मलिक (6909), कीरोन पोलार्ड (7122), डेविड वॉर्नर (7203), ब्रैड हॉज (7338), ब्रैंडन मैकुलम (7638) और क्रिस गेल (10089) हैं।



























