Shruti Haasan के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे Gautam Gulati

0
39

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म ‘अजहर’ के निर्देशक टोनी डिसूजा अपनी आगामी नयी फिल्म जिसका नाम है ‘बहन होगी तेरी’ के निर्माण करने जा रहे हैं। वह फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे।

इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में होंगे। ये स्टार्स जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू करने जा रहे हैं। अब आपको बता दें कि इस फिल्म की कास्टिंग में एक और अभिनेता का नाम जुड़ गया है और वो नाम हैं ‘बिग बॉस’ सीजन 9 के विजेता गौतम गुलाटी का।

गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी शेयर की है और साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माता टोनी डिसूजा को धन्यबाद भी कहा हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गौतम टोनी डिसूजा के साथ इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म ‘अजहर’ में साथ काम  कर चुके हैं।

gautam-gulati

LEAVE A REPLY