अपने और Gautam Gambhir के बीच हुए झगड़े पर बोले Shahid Afridi

0
11

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ हुए अपने झगडे को याद करते हुए कुछ बातें कही हैं।

दरअसल गुरूवार को शाहिद अफरीदी ने ये स्वीकार किया है कि उनके और गौतम गंभीर के बीच सुलह संभव नहीं हैं। उनका कहना है कि वह इस झगड़े को भूल चुके है लेकिन गौतम गंभीर अभी तक इस झगड़े को भुला नहीं पाए हैं।

बता दें कि हाल ही में आफरीदी को भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी नई जर्सी पेश की थी। इस जर्सी पर कप्तान विराट कोहली ने सन्देश भी लिखा था। बता दें कि आगामी 4 जून को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला होना हैं।

इस मुकाबले से पहले शाहिद आफरीदी में आईसीसी के कॉलम में भारतीय टीम के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव को शेयर किया हैं।

आफरीदी ने कहा पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों और टीम इंडिया के खिलाडियों के बीच तालमेल काफी अच्छा हैं। लेकिन इसमें कुछ अपवाद भी है जैसे गौतम गंभीर। उन्होंने कहा हम कभी भी कॉफी की दुकान में साथ बैठे नजर नहीं आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY