गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को दिया करारा जबाब की पहले मैच में जोरदार शुरूआत !

के.के.आर के कप्तान गौतम गंभीर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी कप्तानी में टीम को जब जब उनकी जरूरत होगी वह अपनी टीम का पूरा-पूरा साथ देंगे और इसी के साथ कल कप्तान गौतम गंभीर के अर्धशतक और युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तेज तर्रार पारी के साथ  के.के.आर. ने मुम्बई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर आई.पी.एल.-8 के अपने अभियान की जोरदार शुरूआत की।

इस मुकाबले में छक्को-चौको की बरसात होती रही, जहाँ एक तरफ रोहित शर्मा ने 65 गेंदों पर 98 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं दूसरी ओर गौतम गम्भी ने 43 गेंदों पर 57 रन की सधी हुई पारी खेली और उनका बखूबी साथ देते हुए सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन की तूफानी पारी खेली।

मुम्बई का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 37 रन था जिसके बाद रोहित और कोरी एंडरसन (41 गेंद पर नाबाद 55 रन) ने चौथे विकेट के लिए 131 रन की अटूट सांझेदारी की और आखिरी 6 ओवरों में 88 रन बटोरने वाले मुम्बई ने 3 विकेट पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

168 रन का स्कोर (के. के. आर) ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 170 रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज कर ली और इसी के साथ आई.पी.एल. के उद्घाटन मैच में 2 अंक हासिल भी कर लिए।

kkr vs mum