इन दिनों डायरेक्टर अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म “उड़ता पंजाब” पर विवाद चल रहा है। अब आपको बता दें कि उनके निर्देशन में बनने जा रही एक और फिल्म का शूटिंग शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है।
हम बात कर रहे है हिट फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” के बनने जा रहे तीसरे पार्ट की। जीहां फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’ तैयार है। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही विरोध का सामना करना पड़ रहा हैं।
दरअसल आपको बता दें कि झारखंड के वासेपुर के निवासी इस आने वाली फिल्म के खिलाफ है। जिसकी वजह है उनके इलाके की बदनामी। उन्हें लगता है कि इस शहर की सकारात्मक बाते पहली दो कड़ियों में नहीं दिखाई गयी है। इससे उनका इलाका बदनाम हुआ हैं।
दुनिया इसे माफियाओं और गैंग्स का डेरा समझ रही है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’ के लेखक और निर्देशक जीशान कादरी यही के रहने रहने वाले है। जिन्होंने ही इस फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स को लिखा है।
जीशान ने बताया कि फिल्म की पटकथा पूरी तरह से तैयार है शूट भी शुरू कर दिया है। अक्टूबर तक यह पूरा हो जायेगा और दिसंबर में फिल्म रिलीज हो जायेगी।
इस शहर के निसार आलम कहते है, 2012 की फिल्मों के रिलीज होने के बाद हमारे शहर में अपराध बढ़ गए है। गैंगस्टर्स और अपराधी इसे अपनी जन्नत मानने लगे है।
शहर के निवासी रुस्तम अंसारी का कहना है कि, यह अजीब है कि जब हम कही जाते है और शहर का नाम वासेपुर बताते है तो होटल मैनेजर कह देते है कि सब रूम फुल है।


























