“गंगाजल 2” में प्रियंका के साथ प्रकाश झा भी एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे
अजय देवगन की फिल्म ‘गंगाजल’ का सीक्वल ‘गंगाजल 2’ बनने जा रहा है लेकिन इस बार इस फिल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन नही होंगे बल्कि गंगाजल 2 में प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभा रही है।
और अब नयी खबर यह है कि इस फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा खुद भी इस फिल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे है। जीहाँ खबर है की प्रकाश झा भी इस फिल्म में पुलिस के किरदार में होंगे जो प्रियंका के साथ ही होंगे।
खबर है कि वे एक सीनियर इंस्पेक्टर का किरदार निभाएंगे जो प्रियंका चोपड़ा के साथ ही नजर आएगा। फिलहाल प्रियंका अमेरिका में अपने पहले इंटरनेशनल टीवी शो की शूटिंग में व्यस्त है। वहां से लौटने के बाद वे संजय भंसाली के साथ “बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग से जुड़ेंगी। उसके बाद “गंगाजल-2’ की शूटिंग होगी।
कुछ दिन पहले गंगाजल 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हुआ था। आपको बता दे की ये फिल्म महिला आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से प्रेरित बताया जाता है। फिल्म में नेगेटिव रोल मानव कौल का बताया जाता है जो “काई पो छे’ और “सिटी लाइट्स’ में अभिनय कर चुके हैं।




















