अक्षय कुमार ने कहा ‘गब्बर’ विलेन नही हीरो है। जानें पूरी खबर

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘गब्बर इस बैक’ में जो गब्बर का अभिनय है वह शोले के गब्बर से बिलकुल अलग है। जी हाँ हम आपको बता दें कि शोले के गब्बर और इस गब्बर में फर्क यह है कि शोले का गब्बर विलेन था, जबकि इस फिल्म में वह हीरो है। यह बात खुद अक्षय कुमार ने कही है।

अक्षय कुमार का कहना है कि “जमाना ऐसा हो गया है कि बुरे काम को रोकने के लिए बुरे काम का सहारा लिया गया है। गब्बर ऐसा नाम है, जिससे आज भी लोग डरते हैं।

फिल्म की शुरूआत में ही मैं पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखकर कहता हूं कि भ्रष्टाचार को रोको, वरना इसकी जिम्मेदार सरकार की होगी।” जब इस स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा था तब टी.वी. पर शोले फिल्म चल रही थी शोले को देखते हुए इस फिल्म नाम गब्बर इस बैक रख दिया गया और यह गब्बर लोगो का भला करने के लिए है न की लोगो को डरने के लिए।

gabbar and gabbar is back