2013 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘फुकरे’ की बन रही फिल्म सीक्वल ‘फुकरे रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया हैं। गौरतलब है कि ‘फुकरे’ में मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित ‘फुकरे’ में अली फजल, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट जैसे छोटे सितारे प्रमुख भूमिका में थे।
इस बार भी ‘फुकरे रिटर्न्स’ में यही स्टार्स नजर आएंगे। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया हैं। फुकरे रिटर्न्स इसी वर्ष 08 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
























