OMG: आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना ने आठ बार एक दूसरे के साथ किस किया
इन दिनों अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म ‘फितूर’ की शूटिंग कर रहे है। और इस फिल्म में आदित्य और कैटरीना कैफ के इंटिमेट सींस भी है।
जीहाँ कैटरीना फिल्म फितूर में आदित्य रॉय कपूर के साथ इंटिमेट सीन करती नजर आएंगी। कैटरीना ने मार्च के महीने में कश्मीर की वादियों में आदित्य को किस करती कैमरे में कैद हो गईं थीं। उनकी तस्वीरें भी लीक हो गई थीं।
इस फिल्म में इन दोनों का किसिंग सीन भी है। खबर है कि इन दोनों के लिए ये किसिंग सीन शूट करना बेहद मुश्किल हो गया था। और खबर है कि इस सीन को शूट करने के लिए दोनों ने बहुत प्रेक्टिस भी की थी और ये सीन आठ बार में सही और पूरा हो पाया।
इस सीन में कैटरीना डल झील के ऊपर बने एक पुल पर भागते हुए आती हैं और आदित्य से मिलती हैं। आदित्य उन्हें अपनी शॉल उढ़ाते हैं और फिर दोनों एक दूसरे को किस करते हैं।
आपको बता दे कि फिल्म फितूर एक इंडियन रोमांटिक फिल्म है और ये फिल्म डायरेक्टर अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोडूस के रहे है।
इस फिल्म में कैटरीना और सिद्धार्थ के अलावा रेखा, अदिति राओ, राहुल भट्ट, अक्षय ओबरॉय और लारा दत्ता भी नज़र आएंगे। और इस फिल्म की अनुमानित रिलीज की तारीख 12 फरवरी 2016 है।
















