पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखे अपने माता-पिता के साथ, देखे फोटोस
बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा कभी भी अपने माता-पिता के साथ नही देखे गए है और सिद्धार्थ के फैंस भी ज्यादा उनके पेरेंट्स के बारे में नहीं जानते है।
लेकिन पहली बार सिद्धार्थ अपने माता-पिता के साथ देखे गए। उन्हें एक साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। बीते गुरुवार सिद्धार्थ अपने पिता सुनील मल्होत्रा और मां रीमा मल्होत्रा के साथ मुंबई एयरपोर्ट में फोटोग्राफर्स द्वारा कैप्चर किए गए।
सिद्धार्थ अपने पेरेंट्स के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं। और जब वह अपने मम्मी-पापा को एयरपोर्ट में चेक-इन और फिर लगेज कैरी करने में मदद कर रहे थे तभी उन्हें उनके पेरेंट्स के साथ कैप्चर कर लिया गया।
आपको बता दे कि सिद्धार्थ इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ की शूटिंग में व्यस्त है जोकि कारन मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म को कारन जोहर प्रोडूस कर रहे है।
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री जैकलिन भी इस फिल्म में अभिनय कर रहे है और अभी कुछ ही दिन पहले इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज़ हुआ था।



















