आज रिलीज होंगा अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ का फर्स्ट लुक

अजय देवगन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है।  खबर है कि अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शिवाय’ का फर्स्ट लुक आज सबके सामने रिलीज हो जायेगा।

शिवाय फिल्म अजय देवगन के निर्देशन में ही बन रही है और इस फिल्म को सुनील ए लुल्ला और अजय देवगन प्रोडूस कर रहे है।  और यर फिल्म 26 जनवरी 2017 में रिलीज होगी। खबर है कि आज रात इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो जायेगा।

खबर है कि इस फिल्म में दिलीप कुमार और सायरा बानु की नवासी सायेशा से रोमांस करते नज़र आएंगे।  ‘शिवाय’ के लिए कई अभिनेत्रियों के नाम पर विचार किया गया लेकिन अंत में सायशा को फाइनल किया गया। सायेशा नब्बे के दशक की अभिनेत्री शाहीन और बॉलीवुड अभिनेता सुमित सहगल की बेटी हैं। सायेशा की मां शाहीन ने ‘महा संग्राम’ और ‘आयी मिलन की रात’ जैसी फिल्मों में काम किया है और वह सायरा बानो की भांजी (भाई की बेटी) हैं।

shivay