Dubai में बना दुनिया का पहला Bollywood “थीम “पार्क”
आपको बता दें कि दुबई में बॉलीवुड का पहला थीम पार्क ‘बॉलीवुड पार्क्स दुबई’ दुबई में बना हैं। और ये पार्क अक्टूबर में खुलने जा रहा है। इसमें ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ और ‘डॉन’ जैसी हिंदी फिल्मों से प्रेरित सिनेमा, रोमांचक आकर्षणों को दर्शाया जाएगा।
संयुक्त अरब अमीरात में दुबई-आबू धाबी सीमा से थोडम पहले दुबई के मध्य से आधे घंटे की दूरी पर 17 लाख वर्ग फुट में फैला ‘बॉलीवुड पाक्र्स’ 2.6-2.7 अरब डॉलर की ‘दुबई पाक्र्स एंड रिजॉर्ट्स’ परियोजना का हिस्सा है।
‘दुबई पार्क्स एंड रिजॉर्ट्स’ के प्रमुख गंतव्य प्रबंधन अधिकारी विनीत शाह ने बताया कि ‘कोअपरेशन कांउसिल फॉर द अरब स्टेट्स ऑफ द गल्फ’ (जीसीसी) में हिंदी सिनेमा बेहद लोकप्रिय है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे छह या सात रेडियो स्टेशन हिंदी संगीत का प्रसारण करते हैं। इनके अलावा हमारे कुछ टीवी चैनल अरबी भाषा में डब की हुई हिंदी फिल्में दिखाते हैं। इसलिए सभी बॉलीवुड के बारे में जानते हैं।’
आपको बता दें कि ‘बॉलीवुड पाक्र्स’ का वार्षिक पास 755 Dirham यानी 13,881.26 रुपये में उपलब्ध है। बाद में दिनभर के लिए भी पास उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे रिजॉर्ट के पास के लिए यात्रियों को लगभग 2500 Dirham खर्च करने होंगे।
यह थीम पार्क पांच जोन्स में बंटा हुआ है’बॉलीवुड बॉलेवर्ड’ जिसमें एक लाईव बैंड सहित एक रेस्तरां ‘रॉक ऑन’ है, ‘मुंबई चॉक’ जिसमें शाहरुख खान की ‘डॉन: द चेज बिगिन्स’ से प्रेरित 3डी टनल राईड ‘डॉन द चेज’ का मजा उठाया जा सकता है।
‘लगान’, ‘शोले’ और ‘दबंग’ के इर्द-गिर्द मनोरंजन के विकल्प देता ‘रस्टिक रेवाइन्स’, ‘बॉलीवुड फिल्म स्टूडियोज फीचरिंग हॉल ऑफ हीरोज’ जिसमें पर्यटक किसी हिंदी फिल्म के निर्माण के दौरान के पीछे के दृश्यों का मजा उठा सकते हैं।
इसके अलावा बॉलीवुड पार्क का एक अन्य प्रमुख आकर्षण ‘रॉयल प्लाजा’ है, जिसमें 850 सीटों वाले राजमहल थियेटर में बॉलीवुड थीम पर आधारित ब्रॉडवे शैली की संगीतमय प्रस्तुति का आनंद उठाया जा सकता है। रॉयल प्लाजा के ‘मुगले आजम’ में ‘शाही भोज का आनंद उठाया जा सकता है।’





















