‘Beyhadh’ के सेट पर लगी आग, आग में फंसी Jennifer, Kushal को आयी चोट

0
22

टेलीविजन के सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने वाले चर्चित रोमांटिक सीरियल ‘बेहद’ के सेट पर शूटिंग के दौरान आग लग गयी। इस आग में इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट फंस गयी जिसे उनके को-स्टार कुशल टंडन ने बचाया।

आपको बता दें कि एक्टर कुशाल टंडन और जेनिफर विंगेट इस दौरान किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल शो में शादी के दौरान फेरों का सीन शूट किया जा रहा था कि अचानक से वहां आग लग गई।

इस दौरान एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आग में घिर गईं और उन्हें बचाने आए लीड एक्टर कुशाल टंडन का हाथ इस दौरान जख्मी हो गया।

LEAVE A REPLY