Kapil Sharma की फिल्म ‘Firangi’ की शूटिंग पूरी

0
37

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर फ़िल्मी पर्दे पर लौट आये हैं। और एक्टिंग के साथ साथ कपिल अब फिल्म प्रोड्यूस करने में अपना हाथ आजमा रहे हैं। दरअसल वह अपनी आगामी फिल्म ‘फिरंगी’ में अभिनय करने के साथ साथ खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

आपको बात दें कि फिल्म की शूटिंग चल रही हैं और हाल ही में कपिल ने फिल्म की शूटिंग का फर्स्ट शिड्यूल पूरा कर लिया हैं।

फिल्म फिरंगी में कपिल एक नहीं बल्कि दो-दो एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। पिछले साल आई फिल्म ‘किस किस को प्यार करू’ से कपिल ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। कपिल ने अपनी पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करू’ में चार हीरोइन (एली अवराम, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर) के साथ रोमांस कर रहे थे।

लेकिन उनकी फिल्म में अब दो हीरोइन होंगी। कपिल फिल्म में अब दो हीरोइन के साथ प्यार करेंगे। जिसमे पहले नाम तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता दत्ता के होने का था जो फिल्म ‘दृश्यम’ में अजय देवगन की बेटी बनी थी। और दूसरी हीरोइन के लिए तमन्ना भाटिया का नाम आया है।

कपिल ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इस बात की जानकारी शेयर की हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘उन्हें राजस्थान में बेहद प्यार मिला वह अब वापस मुम्बई लौट रहे है वह सबको बहुत मिस करेंगे। ‘

//platform.twitter.com/widgets.js

SHARE

LEAVE A REPLY