बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और जाने माने फ़ी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के खिलाफ फिर से एफआईआर दर्ज हो गयी है। ये एफआईआर उनकी आगामी फिल्म “बाजीराव मस्तानी” को लेकर दर्ज हुई है।
दरअसल फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग के लिए संजय लीला भांसली और रणवीर सिंह रजवाड़ा के भोर इलाके में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके चलते जब वकीलों ने इसका विरोध किया तो संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के बाउंसरों ने उनका रास्ता रोक दिया था।
बता दें कि वाजिद खान नाम के वकील ने संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के आदेश पर बाउंसरों द्वारा धक्का दिए जाने के बाद दोनों हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
आपको बता दें कि फिलहाल संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह ने इस मामले में अभी तक कोई भी बयान नही दिया है। “बाजीराव मस्तानी” फिल्म 18 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में है।


























