मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक नयी मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल बता दें कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गयी हैं। कपिल शर्मा के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गयी हैं।
उन पर अँधेरी स्थित अपने बंगले के पास अवैध निर्माण के लिए पेड़ों को नुक्सान पहुँचाने का आरोप लगा हैं। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, महाराष्ट्र मंडलीय और शहरी योजना अधिनियम तथा आईपीसी की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौड़कर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कपिल शर्मा और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिया हैं।

























