देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अचानक से देश में प्रचलित करेंसी 500 और 1000 के नोट बंद कर देने के बाद से एक दम पूरे इंडिया में हड़कंप मच गया। इससे फिल्म उद्योग की कमाई बिल्कुल थम सी गई है। मंगलवार रात को प्रधानमंत्री द्वारा 500 व 1000 के नोट बंद करने की घोषणा का असर बुधवार को देखने को मिला जब सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या को काम देखकर मालिकों के होश उड़ गए।
मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में वही लोग सिनेमाघर पहुंचे जिनके टिकट पहले से बुक थे या फिर वे लोग पहुंचे जिनकी जेब में डेबिट व क्रेडिट कार्ड थे। इन सिनेमाघरों में कार्ड से टिकट खरीदने की सुविधा रहती है, बावजूद इसके ज्यादातर लोग नकद व्यवहार करना पसंद करते हैं।
छोटे सिनेमाघरों में तो दर्शकों की संख्या बिल्कुल न के बराबर रही है। करेंसी संकट के बाद हर आदमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस संकट से कोई नहीं बच पा रहा है यहाँ तक की बॉलीवुड अभिनेताओं ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर मोदी के इस फैसले पर ट्वीट किए हैं। रजनीकांत ने लिखा है कि मोदीजी के इस फैसले से नए भारत का जन्म हो रहा है।
लेकिन दूसरी तरफ देखा जाए तो इससे फिल्म निर्माताओ को काफी नुक्सान होगा। क्योंकि अब जो भी फिल्म रिलीज़ होगी उसमे दर्शकों की संख्या कम होगी। कल शुक्रवार के दिन कई फिल्में रिलीज़ होनी हैं। 11 नवंबर को फिल्म ‘रॉक ऑन 2’, ‘डोंगरी का राजा’, ‘सांसें’, ‘इश्क़ जूनून’ जैसी फिल्में रिलीज़ होनी है। अब देखना यह होगा कि चलती करेंसी 500 और 1000 के नोट बंद होने से इन फिल्मों पर क्या प्रभाव पड़ता है।























