‘Veere Di Wedding’ में साथ होंगी Sonam और Kareena

खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और करीना कपूर खान साथ में सिल्वर स्क्रीन पर काम करने जा रही है।  वे फिल्म “वीरे दी वेडिंग” में साथ नजर आएँगी। इस फिल्म की जानकारी खुद सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है उन्होंने साथ में एक तस्वीर भी शेयर की है।

इस फोटो में सोनम कपूर और करीना कपूर साथ में है। सोनम ने एक तस्वीर मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ भी साझा की है। सोनम ने अपनी छोटी बहन रिया कपूर की भी फोटो शेयर की। इससे पता चलता है कि इस फिल्म  प्रोजेक्ट पर सोनम की बहन रिया कपूर और एकता कपूर मिलकर काम करेंगी।

करीना और सोनम के अलावा फिल्म में स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी हैं।बता दें कि सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी है।

ewfw

pic

sonam kapoor ekta kapoor

sonam kapoor

sonam kareena