Sangram Singh की आगामी फिल्म ‘Twist Pe Twist’

0
27

पहलवान-अभिनेता संग्राम सिंह फिल्म “ट्विस्ट पे ट्विस्ट” में किरदार निभाने जा रहे है और खबर है कि इस फिल्म में वह एक हरियाणवी का किरदार निभाते नजर आएंगे। संग्राम निर्देशक सुजीत मंडल की फिल्म ‘ट्विस्ट पे ट्विस्ट’ में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

संग्राम ने फिल्म की घोषणा के दौरान कहा, ‘‘सुजीत मंडल ने काफी अच्छी फिल्में बनाई हैं और फिल्म की कहानी हरियाणा पर आधारित है। मैं भी वहीं से हूं। लेकिन मैं देखूंगा कि वहां किस तरह का ‘ट्विस्ट पे ट्विस्ट’ होगा।’’

 

आपको बता दें कि संग्राम सिंह ने जिमी शेरगिल की अभिनीत फिल्म “युवा” से फिल्मो में डेब्यू किया था जिसमे उन्होंने स्पोर्ट्स कोच की भूमिका निभायी थी। संग्राम मशहूर टीवी रियलिटी शो “बिग बॉस” सीजन 7 और “नच बलिए” सीजन 7 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुके है।

SANGRAM SINGH

SHARE

LEAVE A REPLY