‘सुल्तान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आने वाले है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।आपको बता दे कि इन दिनों चर्चाएं है कि फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की कहानी एक हॉलीवुड फिल्म की कॉपी बताई जा रही है।
इससे पहले खबर आ रही थी कि फिल्म की कहानी एक मंद बुद्धि किरदार के ईर्द-गिर्द घूमती है। साथ ही फिल्म में 1962 के इंडो-सिनो वॉर का भी बैकड्रॉप है। लेकिन हाल ही में आई मीडिया खबरों के मुताबिक ‘ट्यूबलाइट’ की स्क्रिप्ट ऑरिजनल नहीं है बल्कि ये 2015 की हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल ब्वॉय’ की रिमेक है।
दोनों में बस इतना फर्क है कि ‘लिटिल ब्वॉय’ में एक पिता और बेटे की कहानी थी, जबकि ‘ट्यूबलाइट’ में दो भाइयों की कहानी है। ‘लिटिल ब्वॉय’ एक फैंटसी फिल्म है जो वर्ल्ड वॉर 2 पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक बच्चे की है जिसे स्कूल में उसके छोटे कद के कारण चिढ़ाया जाता है।
‘ट्यूबलाइट’ में सलमान भी एक ऐसे व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं, जिसे चीजें देर से समझ में आती हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में चाइनीज एक्ट्रेस Zhu Zhu सलमान के साथ लीड रोल में नजर आएँगी।






















