‘सुल्तान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड दबंग खान, सलमान अब अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए है। उनकी ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि ‘ट्यूबलाइट’ भारत-चीन युद्ध पर आधारित है।
गौरतलब है कि भारत-चीन युद्ध 20 अक्टूबर 1962 से 21 नबंबर 1962 तक चला था और ये फिल्म इसी पर आधारित बतायी जा रही है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने सलमान का फिल्म में फर्स्ट लुक जारी किया है जिसमे सलमान एक फौजी के रूप में नजर आये हैं।
‘ट्यूबलाइट’ अगले वर्ष 2017 ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज एक्ट्रेस Zhu Zhu लीड रोल में है।































