सिग्नलों पर दिखाया जाएगा फिल्म “Traffic” का ट्रेलर

मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता की अभिनीत फिल्म “ट्रैफिक” का ट्रेलर ट्रैफिक अब आपको सिग्नलों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। और ट्रेलर को लोगो से पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी मिली है।

ट्रेलर को सिग्नलों पर दिखाने का उद्देश्य लोगो को सड़क सुरक्षा नियम बताने और उसके प्रति जागरूक करना होगा। शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर फिल्म के ट्रेलर को दिखाना आसान नहीं होगा।

फॉक्स स्टार स्टूडियो की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) शिखा कपूर ने कहा, “यह एक असंभव बचाव कार्य की कहानी कहने वाली फिल्म है, जिसमें एक लड़की की जान बचाने के लिए मुंबई से पुणे तक के 150 मिनट के सफर में ट्रैफिक नियमों में थोड़ी ढील दी गई थी।  अजूबा यह था कि बच्ची की जान बचाने के लिए हृदय प्रत्यारोपण करना था, जिसमें मुंबई से पुणे तक एक जिंदा दिल को ट्रैफिक सिग्नल की रेलमपेल के बीच सही समय पर पहुंचाया गया था।”

आपको बता दें कि फिल्म “ट्रैफिक” राजेश पिल्लई के निर्देशन में बनी है। फिल्म 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

film traffic

Watch Official Trailer Of Film “Traffic” –