बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की शूटिंग मथुरा और उसके आस-पास के इलाको में कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में उनकी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
दरअसल फिल्म के टाइटल नाम और उसमे नंदगांव-बरसाना की परम्पराओं को तोड़ने और ठेस पहुचाने के विरोध में संत समाज एकजुट हो गया है और फिल्म का बहिष्कार हो रहा हैं।
अब इस फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े लोगों ने मंगलवार शाम को संतों और ब्रजवासियों से मुलाकात की। सभी ने फिल्म से विवादित तथ्यों को हटाने की बात कहते हुए ब्रज की संस्कृति, परम्पराओं और मर्यादाओं को ठेस न पहुँचाने का आश्वासन दिया।
बता दें कि बीते मंगलवार देर शाम चतु: विरक्त वैष्णव परिषद् के महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज के परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम चैतन्य कुटी पहुँचे फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी ब्रजभूमि का सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा फिल्म को लेकर महज भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। फिल्म में बरसाना-नन्दगांव के बीच कोई वैवाहिक संबंध का द्रश्य नहीं हैं।
लाइन प्रोड्यूसर ने फिल्म का नाम टॉयलेट एक प्रेम कथा से बदलकर “प्रोडक्शन नंबर 10” रखने की जानकारी दी हैं। और साथ ही बरसाना में खेली जाने वाली लठमार होली का फिल्मांकन भी बदलने पर विचार करने को कहा हैं।




























