फिल्म ‘Te3n’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, रिलीज के लिए तैयार
फिल्म-निर्देशक रिभू दासगुप्ता की आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी सीन की कटौती के यू/ए प्रमाण पत्र दे दिया है। फिल्म निर्माता सुजॉय घोष ने गुरुवार रात ट्विटर पर आपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया, “फिल्म ‘टीई3एन’ को सेंसर से बिना किसी कटौती के यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है। बोर्ड अच्छा है और बेहतरीन लोगों का समूह है।”
आपको बता दें कि ये फिल्म कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनी हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘टीई3एन’ 10 जून को सिनेमा घरो में रिलीज होगी। इसमें विद्या बालन एक जांच अधिकरी की भूमिका में नजर आएंगी।
अब आपको बता दें कि इसी तारीख को अभिनेता रणदीप हुडा और अभिनेत्री काजल अग्रवाल की अभिनीत रोमांटिक फिल्म “दो लफ्जों की कहानी” रिलीज होगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब ऐसे में दोनों फिल्मों में टकराव संभव हो। देखते है कि कौन सी फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद आती हैं।























