सलमान की फिल्म ‘शुद्धि’ 2016 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी

सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। और सलमान खान के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। खबर है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘शुद्धि’ अगले वर्ष दिवाली के मौके पर रिलीज हो जायेगी।  इस बात का खुलासा इस फिल्म के निर्माता करन जौहर ने किया है।

जीहाँ आपको बता दे कि खुद करन जौहर ने इस बात का खुलासा किया है कि ‘शुद्धि’ अगले वर्ष दिवाली के मौके पर रिलीज हो जायेगी। और खबर है कि सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है और वह फिल्म में किरदार निभाने के लिए भी तैयार है।

पहले खबर थी कि करन ने इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन और करीना कपूर को साइन किया है लेकिन ऋतिक ने फिल्म ‘बैंग बैंग’ की वजह से इस फिल्म के लिए मना कर दिया था और ऋतिक के मना करने के बाद करीना ने भी फिल्म छोड़ दी थी।

और अब खबर यह है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण फिल्म शुद्धि में सलमान खान के अपोजिट किरदार निभा सकती है।  लेकिन हम आपको बता दे कि अभी तक कुछ भी तय नही हुआ है।

और पहले तो अफवाए यह भी थी कि फिल्म में रणवीर सिंह किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Shuddhi