ईद पर रिलीज हुआ Shahrukh की फिल्म ‘Raees’ का डायलॉग

0
76

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ मीठी ईद को सलमान खान की सुलतान के साथ रिलीज होने थी लेकिन दोनों फिल्मो के बीच इस बड़े टकराव को टाल दिया गया और फिल्म रईस की रिलीज अगले वर्ष शिफ्ट कर दी गयी।

गौरतलब है कि दोनों बड़ी बैनर की फिल्मों के एक साथ रिलीज होने की वजह से ‘रईस’ की रिलीज डेट टाल दी गई थी। शाहरुख के फैन्स जो ‘रईस’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए इस ईद के मौके पर डायरेक्टर राहुल ढ़ोलकिया की तरफ से एक खास तोहफा है।

राहुल ढ़ोलकिया ने मंगलवार को ट्विटर पर ‘बकरा ईद’ की बधाई देते हुए लिखा, ‘चलो ईद पर फिल्म नहीं, एक छोटा सा डायलॉग ही सही-‘गुस्सा शैतान का हुनर है, इसलिए हराम है।

फिल्म ‘रईस’ का पहला टीजर जुलाई 2015 को रिलीज किया गया था। बता दें कि अब ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रितिक की ‘काबिल’ के साथ रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और माहिरा खान भी लीड रोल में नजर आएंगी।

सुनने में तो यह भी आया है कि फिल्म में सनी लियोनी एक आईटम सॉन्ग करते हुए नजर आ सकती हैं।

raees

SHARE

LEAVE A REPLY