बॉलीवुड स्टार अभिनेता शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस माहिरा खान की अभिनीत फिल्म ‘रईस’ पकिस्तान में रिलीज नही होगी। बता दें कि पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने ‘रईस’ के विषय को आपत्तिजनक पाने के बाद देश में इसकी रिलीज की मंजूरी नहीं दी हैं और वहाँ फिल्म पर बैन लगा दिया हैं।
ख़बरों के अनुसार फिल्म में मुसलमानों का नकारात्मक चित्रण किया गया है और इसका विषय इस्लाम एवं एक खास धार्मिक पंथ को कमजोर करता है और साथ ही मुसलमानों को अपराधियों, वांछित लोगों एवं आतंकवादियों के रूप में दिखाता है। जिसके चलते पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी नहीं दी हैं।

























