‘पीपली लाइव’ के डायरेक्टर को 4 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा

0
21

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने अमेरिकी महिला से रेप के मामले में दोषी ठहराए गए बॉलीवुड फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह-निर्देशक महमूद फारूकी को सजा सुनाने के लिए मंगलवार को चार अगस्त की तारीख तय की है।

अभियोजन व बचाव पक्ष के वकीलों द्वारा सजा पर जिरह पूरी करने के बाद एडिशनल सेशन जज संजीव जैन ने सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया। आपको बता दें कि फारूकी को 30 जुलाई को रेप मामले का  दोषी ठहराया गया था।

अभियोजन ने मामले को गंभीर अपराध ठहराते हुए दोषी को अधिकतम सजा देने की मांग की। शिकायतकर्ता के वकील ने अदालत से कहा कि फारूकी को अधिकतम सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने उस विदेशी महिला के साथ रेप किया, जिसे उन्होंने अपने घर पर खाने के लिए बुलाया था और इस प्रकार उन्होंने ‘मित्रता व विश्वास के साथ विश्वासघात’ किया है।

 

मामले की सुनवाई के दौरान, अमेरिकी शोधकर्ता अपनी शिकायत पर कायम रहीं और इस बात को दोहराया कि फारूकी ने उनके साथ रेप किया। फारूकी ने हालांकि दावा किया कि मामले में उन्हें फंसाया गया है।

mahmood 1

SHARE

LEAVE A REPLY