Deepika और Priyanka में से कौन बनेगी Ranveer की रानी ‘पद्मावती’
आपको बता दें कि बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी निर्देशित फिल्म “बाजीराव-मस्तानी” की सफलता के बाद अब मेवाड़ की रानी पद्मावती पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी।
‘पद्मावती’ नाम से बनने वाली इस फिल्म को प्रकाश कपाडिय़ा ने लिखा है जो इससे पहले संजय लीला भंसाली के साथ ‘देवदास‘,‘ब्लैक‘,‘सांवरिया’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ लिख चुके हैं।
खबर है कि इस फिल्म में लीड रोल अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए पहले ही अभिनेता रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया गया हैं। अब बात करते है इस फिल्म में रानी “पद्मावती” के किरदार की। इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों अभिनेत्रियों का नाम सामने आ रहा है लेकिन अब देखना ये होगा कि दीपिका और प्रियंका में से ये रोल किसको मिलता हैं।
गौरतलब है कि फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में दीपिका और प्रियंका दोनों ही लीड रोल में थी। लेकिन इस बार फिल्म ‘पद्मावती’ में प्रियंका चोपड़ा को साइन किये जाने की अटकलें ज्यादा तेज है। फिलहाल आपको बता दें कि दोनों अभिनेत्रियां अपनी अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्मों में बिजी हैं।

















