Tiger Shroff की फिल्म ‘Munna Michael’ का फर्स्ट लुक रिलीज

0
45

अभिनेता टाइगर श्राफ ने अपनी आने वाली डांस ड्रामा फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की पहली झलक सोशल मीडिया पर सांझा की है। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की पहली झलक साझा की जिसमें वह ‘डांसिंग आइकन’ माइकल जैकसन को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

टाइगर ने लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘‘ इस सफर के हरेक ‘डांस स्टेप’ का लुत्फ उठा रहा हूं…भले ही वे कितने मुश्किल और पेचीदा हों… इससे कोई फर्क नहीं पड़ता । डांस के बादशाह को यह हमारी श्रद्धांजलि है। ’’

आपको बता दें कि ये फिल्म निर्देशक सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में टाइगर, माइकल जैकसन के एक बहुत बड़े प्रशंसक का किरदार निभाते नजर आएंगे जिसका बचपन मुंबई की सड़कों पर बीता है।

बता दें कि इस फिल्म के साथ निधि अग्रवाल बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखेंगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई में जारी है और यह अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

SHARE

LEAVE A REPLY