‘Kaabil’ को लेकर खड़ी हुई नयी मुसीबत, लगा चोरी का आरोप

0
34

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की अभिनीत अपकमिंग फिल्म ‘काबिल’ के रास्ते साफ़ नजर नहीँ आ रहे हैं। फिल्म को लेकर आयी दिन नई-नई मुसीबतें सामने आ रही हैं।

गौरतलब है कि फिल्म काबिल और शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ का टकराव बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा। दोनों ही फिल्में 25 जनवरी को रिलीज हो रही हैं।

अब ऐसे में फिल्म ‘काबिल’ को लेकर एक और नई मुसीबत कड़ी हो गयी हैं। खबरों के मुताबिक रितिक की फिल्म ‘काबिल’ पर कंटेंट चोरी का आरोप लगा है। बता दें कि उन पर ये आरोप नेटफ्लिक्स ने लगाया है।

खबरों की माने तो नेटफ्लिक्स ने कहा है कि ‘काबिल’ का कंटेंट उनके प्रोडक्शन में बनी टेलीविजन वेब सीरीज ‘डेयरडेविल’ के कंटेंट जैसा ही है। उन्होंने सिर्फ सीन्स ही नहीं बल्कि कलर थीम और एक जैसे करेक्टर रखने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वह फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश रौशन और डायरेक्टर संजय गुप्ता के खिलाफ लीगल एक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY