बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। ऋतिक के फैंस उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म ‘काबिल’ अगले वर्ष 26 जनवरी को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन इस फिल्म का टकराव शारुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ से होना तय है क्योंकि शाहरुख की फिल्म रईस भी इसी दिन रिलीज होनी हैं अगर इस होता है तो टिकेट खिड़की पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।
अब बात करते है फिल्म काबिल के ट्रेलर कि तो खबर है कि फिल्म काबिल का फर्स्ट ट्रेलर दिवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और फिल्म ‘शिवाय’ के साथ ही जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि फिल्म ‘काबिल’ में ऋतिक के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम मुख्य किरदार में हैं। फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी हैं। और फिल्म के निर्माता मशहूर फिल्मकार और ऋतिक के पिता राकेश रोशन हैं।
दूसरी तरफ आपको यह भी बता दें कि ऋतिक की हिट सीरीज ‘कृष’ के चौथे संस्करण ‘कृष 4’ पर भी काम शुरू हो चुका हैं और फिल्म जल्द ही फ्लोर पर उतरेगी।


























