फिल्म “JD” की रिलीज डेट हुई तय
पत्रकार से फिल्म निर्माता और डायरेक्टर बने शैलेंद्र पांडेय की फिल्म “जेडी” की रिलीज डेट फाइनल हो गयी है। फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म की कहानी रेप का आरोप झेल रही एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है। मामला कोर्ट में पहुंचता है। वहां जज की भूमिका में रिटायर्ड जस्टिस पीडी कोड़े हैं।
पीडी कोड़े, जिन्होंने 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अभिनेता संजय दत्त को अवैध हथियार रखने पर जेल भेजा था।
फिल्म कि पटकथा शैलेंद्र पांडेय ने ही लिखी है। फिल्म में गोविंद नामदेव, वेदिता प्रताप सिंह, सत्य वंदा सिंह, मॉडल जेसी रंधावा, अमन वर्मा, रामेश्वर गिते, अरविंद गौर और बाल कलाकार श्वेतांक एवं ललित बिष्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं।





















