फिल्म ‘Farzi’ से बाहर हुए Shahid Kapoor, Arjun Kapoor ने ली जगह
शाहिद कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शाहिद कपूर को उनकी आगामी फिल्म ‘फर्जी’ से बहार कर दिया गया है। जीहाँ खबर है कि लगातार हो रही फिल्म में देरी के चलते फिल्म के निर्माता राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने शाहिद कपूर को फिल्म से बहार कर दिया है।
और खबर यह नही है कि शाहिद की जगह अब फिल्म में अर्जुन कपूर ने ले ली है। अब अर्जुन कपूर फिल्म में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
शाहिद को फिल्म से बाहर निकालने का कारण उनके द्धारा फिल्म की शूटिंग टालना है। शाहिद लगातार फिल्म की शूटिंग में देरी कर रहे थे। और फिल्म फर्जी को छोड़कर अपनी दूसरी आगामी फिल्मो की शूटिंग कर रहे थे इसलिए मजबूरन शाहिद को फिल्म से बाहर करना पड़ा और शाहिद की जगह फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर को साइन किया गया है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘फर्जी’ में कृति सेनन भी किरदार निभा रही है अब अर्जुन कपूर कृति सेनन से फिल्म में रोमांस करते देखे जाएंगे। ये फिल्म अर्जुन और कृति के लिए साथ में पहली फिल्म होगी।

















