बॉलीवुड मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। आमिर के फैंस उनकी अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनके फैंस का कुछ इंतजार कम होने जा रहा हैं।
जीहां दरअसल 20 अक्टूबर यानी कि गुरूवार को ‘दंगल’ का ट्रेलर जारी कर दिया जायेगा। ‘दंगल’ में आमिर खान पहलवान महावीर सिंह फोगाट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी महावीर सिंह और उनकी बेटियों के इर्दगिर्द है।
फिल्म में आमिर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। आमिर को इसमें बूढ़े और जवान महावीर का किरदार खुद ही निभाया है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
फिल्म में आमिर के अपोजिट साक्षी तंवर और बेटियों के किरदार में फातिमा सना शेख (गीता फोगाट) और सान्याट मल्होरत्रा (बबीता कुमारी) नजर आएंगी।




























