बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता वरुण धवन जल्द ही बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में काम करते नजर आ सकते है। इस पहली बार होगा जब वरुण और अमिताभ साथ में सिल्वर स्क्रीन पर काम करते नजर आएंगे।
खबर है कि यह फिल्म यशराज प्रोडक्शन की फिल्म होगी, जिसका नाम है ‘डब्बा गुल’। रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी’ का निर्देशन करने वाले निर्देशक प्रदीप सरकार पहले इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे थे। लेकिन अब खबर है कि वह ‘डब्बा गुल’ पर काम कर रहे है, जिसमे बिग बी के साथ अभिनेता वरुण धवन के साथ होने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि अमिताभ ने अपनी सहमति दे दी है।
वरुण से इस फिल्म के लिए बात की गयी थी लेकिन फिल्मो में बिजी होने की वजह से उनकी सहमति मिलना बाकी है। गौरतलब है कि वरुण हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ढिशूम’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आये थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है।





























