बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जेल से रिहा होने के बाद एक लम्बे समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। संजय दत्त जल्द ही फिल्म ‘भूमि’ से फ़िल्मी कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त के साथ शेखर सुमन और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी नजर आएंगे।
आपको बता दें कि फिल्म भूमि की रिलीज के लिए आगामी 4 अगस्त की तारीख चुनी गयी थी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया हैं।
फिल्म ‘भूमि’ अब 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

























